Kanpur में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ चालान...आठ के खिलाफ FIR भी दर्ज

कानपुर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में एक दिन में 3,594 चालान

Kanpur में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ चालान...आठ के खिलाफ FIR भी दर्ज

कानपुर, अमृत विचार। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए है। अभियान चलाकर एक दिन में नियमों का उल्लंघन कराने वाले 3594 लोगों के चालान किए गए और 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कमी पूरी हो गई थी।

अब शहर में यातायात व्यवस्था सुगम और सुचारू बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बीती 9 जून से शहर के सभी जोनों में अभियान शुरू किया गया है। 9 जून को 1810, 10 जून को 3066, 11 जून को 3284 व 12 जून को 3594 लोगों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया है।

बुधवार को  अभियान में मालवाहक वाहन में सवारी ढोने वाले 11, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 92, नो पार्किंग में सबसे अधिक 1036, दोपहिया वाहन में पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न लगाने पर 411 व नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने में 166 लोगों का चालान किए गए। चौबेपुर, नौबस्ता और गुजैनी थाने में 1-1, हनुमंत विहार में 2, तथा बर्रा थाने में 3 लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।ṣ

ये भी पढ़ें- Kanpur: तीनों डॉक्टर क्यों गए कॉलेज की छत पर...CCTV में हुए कैद, अब GSVM मेडिकल कॉलेज गठित करेगा जांच कमेटी