मुरादाबाद : वंदे भारत ट्रेन ने दो महीने में रेलवे को कराई 7.35 करोड़ की आमदनी

 अब तक 60 हजार से ज्यादा यात्री वंदे भारत ट्रेन से कर चुके हैं सफर

मुरादाबाद : वंदे भारत ट्रेन ने दो महीने में रेलवे को कराई 7.35 करोड़ की आमदनी

मुरादाबाद, अमृत विचार। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई वंदे भारत ट्रेन का मंडल के देहरादून से संचालन होता है। इसकी शुरुआत इसी साल मार्च के महीने में की गई थी। दो महीने में वंदे भारत ट्रेन में हजारों यात्री सफर कर चुके है, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है।

अब से पांच साल पहले देश में पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। यह ट्रेन एक घंटे में 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती है। इसके अलावा इस ट्रेन में यात्रियों को और ट्रेनों के मुकाबले बेहतर सुविधाएं मिलती है। अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन रेलवे की नई पहचान बनकर उभरी है। मुरादाबाद मंडल में पहली वंदे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली के लिए चलाई गई थी। जिसके बाद इसी साल 12 मार्च को देहरादून से लखनऊ के लिए मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया गया था। यह ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार और हरिद्वार से मुरादाबाद पहुंचती है। यह वंदे भारत ट्रेन बरेली होते हुए सीधे लखनऊ पहुंचती है। 

बीते 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने मुरादाबाद से होकर जाने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में एक जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का देहरादून से लखनऊ और लखनऊ से देहरादून के लिए संचालन किया जा रहा है। रेलवे के आकड़ों के अनुसार एक जोड़ी वंदे भारत ट्रेन में अब तक 60 हजार से ज्यादा यात्री मुरादाबाद से लखनऊ, बरेली, हरिद्वार व देहरादून के लिए सफर कर चुके हैं और मार्च से लेकर 27 मई तक रेलवे को वंदे भारत ट्रेन से लगभग छह करोड़ से ज्यादा की आमदनी हुई है।

ट्रेन संख्या फेरे यात्री आमदनी

  • 22546 54 31889 तीन करोड़ 73 लाख
  • 22545 54 30920 तीन करोड़ 62 लाख

ये भी पढ़ें : Moradabad News : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार्यकर्ताओं को लगा गहरा सदमा