सपा नेताओं को कार्यकर्ताओं ने कठघरे में किया खड़ा, बोले- कमियां न छूटतीं तो बरेली में होती इंडिया गठबंधन की जीत

सपा नेताओं को कार्यकर्ताओं ने कठघरे में किया खड़ा, बोले- कमियां न छूटतीं तो बरेली में होती इंडिया गठबंधन की जीत

बरेली, अमृत विचार : चुनावी हालात काफी अनुकूल होने के बावजूद बरेली में इंडिया गठबंधन की हार को लेकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं को कठघरे में खड़ा किया। कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सम्मान का था लेकिन सम्मानित होने से पहले उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। कहा, कुछ कमियां न छूटी होतीं तो इंडिया गठबंधन ने बरेली की सीट जरूर जीती होती।

कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में खालिद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा, जिन्हें जिम्मेदारी दी गई उन्होंने उसे नहीं निभाया। नवाबगंज के मो.सईद ने कहा कि बाहर काम करने गये वोटरों को बुलाया जाना चाहिए था। उनके क्षेत्र के तीन हजार से ज्यादा लोग जयपुर और पंजाब में है। ये लोग आते तो पार्टी को मदद मिलती।

मीरगंज के मनोज शर्मा ने कहा कि जिले के नेता गांव में कार्यकर्ताओं को थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर मजबूत करें, इसका नतीजा अगले चुनावों में दिखेगा। अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव ने कहा कि प्रत्याशी ने भरपूर मेहनत की लेकिन संगठन पदाधिकारियों को काम नहीं दिया गया। ऐसा न होता तो नतीजा कुछ और होता। कांग्रेस ने भी जिले में कोई बैठक अपनी तरफ से नहीं की।

भोजीपुरा के अनीस ने कहा कि सपा को रिकॉर्ड वोट मिलना उत्साह की बात है। हारुन प्रधान ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन वोटर लिस्ट सही करवाए। मढ़ीनाथ के रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को शांत बैठने के बजाय भाजपा की तरह लगातार चुनाव की तैयारी में लगे रहना चाहिए।

सम्मेलन में सपा प्रदेश महासचिव अताउर रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शमीम खां सुल्तानी, अजय शुक्ला, शुभलेश यादव, संजीव यादव, दीपक शर्मा, गौरव सक्सेना, मोंटी शुक्ला, शेर सिंह गंगवार, असलम चौधरी,सुरेश गंगवार, सरदार खां, गोविंद सैनी, राजेश मौर्य, अनुज गंगवार, सुरेंद्र सोनकर, हैप्पी यादव आदि शामिल रहे।

सम्मान का कार्यक्रम है, कमियां न बताएं
हार के कारणों और गठबंधन की सफलता के लंबे बखान के बाद जिला महासचिव संजीव यादव ने वक्ताओं से कहा कि वे हार के कारण संक्षेप में बताएं क्योंकि कई वक्ताओं को बोलना है। मगर महानगर महासचिव गौरव सक्सेना मंच पर आए तो बोले, यह कार्यक्रम कमियां बताने का नहीं है। कमियां बताने के लिए अलग बैठक होगी। इसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होना है।

ऐरन ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता ने उन्हें पांच लाख से ज्यादा वोट देकर जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी है। चुनाव के दौरान जो त्रुटियां हुईं, कार्यकर्ता उसे नजरंदाज कर दें और नई स्फूर्ति से पार्टी को मजबूत करने में जुटें। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कुल वोटों के 47.55 प्रतिशत वोट दिलाए हैं। जनता ने जाति-धर्म और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर वोट किया है। हम काफी कम वोटों के अंतर से हारे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों में आग की घटनाओं के बाद रेल प्रशासन सतर्क, बरेली जंक्शन पर भी अलर्ट

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया