लड़के ने पीठ की हड्डियों से एक ही झटके में तोड़ डाला नारियल, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वायरल वीडियो में एक लड़का अपनी पीठ की दो हड्डियों के बीच सूखे नारियल को फंसाकर एक ही झटके तोड़ता नजर आ रहा है। लड़के के इस कारनामे को देखकर हर कोई हैरान है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले कोई बच्चे पीठ की दोनों हड्डियों के बीच एक साबुत नारियल फंसा देता है, जिसके बाद बच्चा पूरी ताकत के साथ उसको एक ही बार तोड़ देता है। यही नहीं जैसे ही नारियल जाता है, लड़का उसे खाते हुए भी नजर आता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को aakumar1281 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/C7B6et5v-ya/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें इंस्टाग्राम पर 16 मई को शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बच्चे का कारनामा वाकई हैरान कर देने वाला है। शायद ही आपने इतनी कम उम्र में किसी बच्चे को ऐसा कारनामा करते देखा होगा। वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट देते हुए हैरानी जता रहे हैं।
ये भी पढे़ं- OMG! सड़क हादसे में मौत...फिर भी ऑफिस आती रही महिला, 14 साल तक किया काम, ऐसे खुला ये राज!