मुर्दों की अनोखी शादी! जहां दूल्हे वाले देते हैं दहेज, जानिए...ghost marriage की सदियों पुरानी परंपरा

मुर्दों की अनोखी शादी! जहां दूल्हे वाले देते हैं दहेज, जानिए...ghost marriage की सदियों पुरानी परंपरा

ghost wedding: देश-दुनिया में शादी की तमाम परंपराएं हैं, जिसमें हंसी-खुशी और धूमधाम से शादी की रस्में निभाई जाती हैं। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। लेकिन क्या आपने मरे हुए इंसान यानी मुर्दों की शादी के बारे में सुना है। जी हां आपने बिलकुल सही सुना है।

demo image v (25)

कई ऐसे देश भी हैं, जहां मुर्दों की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की जाती है। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों के परिवारवाले दान-दहेज की बात भी करते हैं। तो चलिए बताते हैं ऐसी परंपरा अपने पड़ोसी देश चीन के साथ ही फिजी में निभाई जाती है।

demo image v (22)

दरअसल, चीन में तीन हजार से साल से चली आ रही इस परंपरा को 'घोस्ट वेडिंग' कहा जाता है। इसमें जो लोग कुंवारे मर जाते हैं, उनकी धूमधाम से शादी कराई जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कुंवारे लोग मरने के बाद अकेले नहीं रहते हैं। आपको ये भी बता दें, जैसे हमारे देश में शादी से पहले कुंडली का मिलान किया जाता है, वैसे ही वहां भी पहले मरे हुए मुर्दों का चयन किया जाता है। इसके लिए मरे हुए दुल्हा-दुल्हन के परिजन फेंग शुई मास्टर को रखते हैं, जो मैच-मेकर का काम करते हैं।

demo image v (24)

वहीं मृतकों की शादी तय हो जाने के बाद दुल्हन के परिवारवाले दूल्हे के परिजनों से दहेज की डिमांड करते हैं। लेकिन ये सबकुछ सिर्फ कागजी श्रद्धांजलि के लिए होता है। इसके बाद दोनों मृतकों की शादी करा दी जाती है। फिर दोनों को अलग-अलग कब्रों से निकालकर एक कब्र में रख दिया जाता है। परंपरा के अनुसार इस तरह दोनों मृतक दूसरी दुनिया में भी साथ हो गए। वहीं फिजी के लोगों का मानना है कि जो लोग कुंवारे मर जाते हैं, उन्हें देवी-देवता परेशान करते हैं। इसलिए यहां भी सदियों से मृतकों की शादी कराने की प्रथा है।

ये भी पढ़ें- सावधान! महिला ने काटी शिमला मिर्च तो अंदर से निकली ऐसी चीज, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके भी होश