बदायूं: पति से विवाद के बाद सास को पीटा, घर में की तोड़फोड़...कार्रवाई की मांग

बदायूं: पति से विवाद के बाद सास को पीटा, घर में की तोड़फोड़...कार्रवाई की मांग

उसहैत,अमृत विचार: पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपने मायका पक्ष के सामने सास के बाल पकड़कर खींचे और पिटाई लगा दी। घर का सामान तोड़ दिया। तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


थाना उसहैत क्षेत्र के वार्ड चार निवासी मुन्नी पत्नी अबरार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह, उनका बेटा नफीस व पुत्रवधु चांदनी एक ही मकान में रहते हैं। चार दिन पहले नफीस और चांदनी शादी समारोह में गए हुए थे। जहां उन दोनों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह दोनों घर आए। नफीस मजदूरी करने चला गया। पुत्रवधु मायके चली गई थी।

रविवार सुबह वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनकी पुत्रवुध अपने पिता भूरे, चाची फिरोज बानो, चाचा नौसे के साथ उनके घर पर आ गईं। चांदी ने उनके बाल पकड़कर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। लात-घूसों से मारापीटा। पुत्रवधु के मायके वालों ने अपनी दी हुई पायल उनके पैर से जबरिया खींच ली। टेबिल फैन व बक्सा तोड़ दिया। कपड़े व अन्य सामान एक गठरी में बांधकर ले गए। शोर सुनकर कस्बा के लोग आ गए। पुत्रवधु उनके बेटे को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर चली गई। महिला ने उन लोगों से अपनी जान का खतरा बताया है। 

ये भी पढ़े- बदायूं: पुलिस से छैमार गिरोह की मुठभेड़, चार बदमाश पकड़े, सिपाही हुआ घायल

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे