हल्द्वानी: कल और परसों बारिश-अंधड़ का अनुमान, पर्वतीय क्षेत्रों में पांच और मैदानी क्षेत्रों में तीन मिमी तक हो सकती है बारिश

हल्द्वानी: कल और परसों बारिश-अंधड़ का अनुमान, पर्वतीय क्षेत्रों में पांच और मैदानी क्षेत्रों में तीन मिमी तक हो सकती है बारिश

हल्द्वानी, अमृत विचार। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं की वजह से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश के बाद शनिवार से मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

जनपद नैनीताल में 11 और 12 मई को बारिश होने का अनुमान है। साथ ही 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पांच मिमी और मैदानी क्षेत्रों में दो मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

अलनीनो का प्रभाव भी अब न के बराबर रह गया है। पूरब से आ रहीं नम हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हल्द्वानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप तेज निकल रही है पर लू नहीं चलने से लोगों को कुछ राहत है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में और भी गिरावट आएगी। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से पारे में उछाल आएगा। इधर पहाड़ों में शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई है। पिथौरागढ़ में 12.9 मिमी, सामा में 18 मिमी और बागेश्वर में दो मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से पहाड़ों में चढ़ रहे तापमान में गिरावट आई है। 

सही समय पर आएगा मानसून
उत्तराखंड में मानसून सही समय पर दस्तक देगा। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून आने की औसत 20 से 21 जून है। इस बार मानसून सही समय पर आने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार मानसून सही समय पर आने के साथ ही इस साल अच्छी बारिश होने का भी अनुमान आया है। 

 

ताजा समाचार

पीलीभीत से टनकपुर जाने के लिए मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत
Stock Market: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, शुल्क घटनाक्रमों से तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा
सिंगर एआर रहमान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
रूस और यूक्रेन ने रातभर किए एक-दूसरे पर हवाई हमले, 100 से अधिक ड्रोन देखे गए
Good News: योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिये खोला खजाना, न्यूनतम मानदेय के साथ मिलेगा पीएफ, जानिए क्या होगी भर्ती प्रकिया
लखनऊ में फैला म्यांमार के साइबर ठगों का नेटवर्क, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह की तलाश जारी, जानें कैसे बना रहे लोगों को शिकार