Loksabha election 2024: बीकापुर विधान सभा में 45 बूथ क्रिटिकल घोषित

Loksabha election 2024: बीकापुर विधान सभा में 45 बूथ क्रिटिकल घोषित

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। लोक सभा चुनाव के लिए बीकापुर विधान सभा से तैयार की गई मतदाता सूची में इस बार 6270 मतदाता नए जोड़े गए है जो सियासी दावेदारों की भाग्य का फैसला करेंगे। इनके मतदान के लिए 410 बूथ बनाए गए है जिनमे 45 बूथों को विभिन्न कारणों से क्रिटिकल घोषित किया गया है। इनमे 21 बूथ सोहावल के है तो 24 बूथ मसौधा व बीकापुर ब्लाक से ताल्लुक रखते है। 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी इतनी है कि हार जीत में निर्णायक की भूमिका अदा कर सकते हैं। 
     
विधान सभा के चुनाव में 383530 मतदाताओं ने इस विधानसभा से अपना पंजीकरण कराया था जबकि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयार मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या अब 389800 तक जा पहुंची है। इनमें महिलाओं की संख्या 186954 है तो पुरुष मतदाताओं की संख्या 202836 है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नही हुई। वह आज भी 10 है। 
     
274 बीकापुर में पहली बार अच्छी खासी संख्या 85 प्लस और दिव्यांगों की सामने आई है। जो नए मतदाताओं के साथ जोड़ लिए जाए तो कांटे के मुकाबले में निर्णायक की भूमिका अदा कर सकते है। इनमे उम्र दराज 2805 तो दिव्यांग 2952 हैं। इनमें वह मतदाता जो बूथ तक आने में लाचार बताएंगे उनका वोट प्रशासन घर घर जाकर डलवाने की तैयारी कर रहा है। 

कहां - कहां कितने क्रिटिकल बूथ 
सोहावल के क्रिटिकल बूथ में रामनगर धौरहरा के चार बूथ, महोली के एक, सैदपुर एक, बिसौली एक, ड्योढी बाजार एक, देवई दो, देवरा कोट एक, बैदरा पुर दो, कपासी एक, शेखपुर जांफर एक, रौनाही दो, मजनावा एक, पंडितपुर एक, खिरौनी एक, कोला एक है। वहीं मसौधा व बीकापुर के क्रिटिकल बूथों में फिरोजपुर उपहार एक, कोटसराय एक, हाजीपुर सिंहपुर एक,मिर्जापुर दो, ताजपुर कोडरा दो, बंदी दासपुर एक, कुरावा  एक, नईपुरा एक, सरियामा एक, कंदैला एक, जीवपुर एक, भदरसा एक, पिपरी दो, चंदीपुर नगहरा एक, करौदी दो, बीकापुर एक, सौंन खरी एक, बदरामपुर एक, बिलारी माफी एक, खजुराहट एक है।

वर्जन- 
अधिकतम और निष्पक्षता के साथ पारदर्शी मतदान की व्यवस्था बनाई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच बिना किसी भय के मतदान हो यही चुनाव आयोग की मंशा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी है।
-अशोक कुमार सैनी, एसडीएम /सहायक निर्वाचन अधिकारी

ये भी पढ़ें -अयोध्या: 63 लाख की लागत से बना अमृत सरोवर सूखा, बच्चों ने बना लिया खेल मैदान