बरेली: ताड़का वध के साथ लगे जय श्रीराम के जयकारे

बरेली: ताड़का वध के साथ लगे जय श्रीराम के जयकारे

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में बुधवार को ताड़का वध, गंगा कथा का मंचन चौधरी तालाब मैदान पर किया गया। बता दें कि इस वर्ष 453वीं रामलीला मंचन किया जा रहा। रामलीला कार्यक्रम के दौरान गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राजा …

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से रामलीला के मंचन में बुधवार को ताड़का वध, गंगा कथा का मंचन चौधरी तालाब मैदान पर किया गया। बता दें कि इस वर्ष 453वीं रामलीला मंचन किया जा रहा। रामलीला कार्यक्रम के दौरान गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ के पास अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राजा दशरथ से कहा कि राक्षस उनके यज्ञ में व्यवधान डाल रहे हैं।

यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेज दें। राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण ने यज्ञ की रक्षा के लिए भेजा। यहां ताड़का, मारीच सुबाहु वध सहित कई राक्षसों का बध किया। यह देखते ही उपस्थित भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं, श्रीराम और सीता का मनमोहक मंचन अयोध्या के कलाकारों द्वारा किया गया।

समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि यह रामलीला कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है। इस मौके पर प्रभु नारायण तिवारी, डीके वाजपेयी, अमित अवस्थी, धीरेंद्र शुक्ला, कृष्ण चंद्र दीक्षित, ब्रजेश प्रताप सिंह, रजनीश वाजपेयी, मुनीष मिश्रा, शिव नारायण दीक्षित, सत्य प्रकाश सत्यम, कृष्ण दीक्षित, आदित्य मिश्रा आदि रहे।