रामपुर में बोले सीएम योगी- विकसित भारत के संकल्प को करना होगा साकार

रामपुर में बोले सीएम योगी- विकसित भारत के संकल्प को करना होगा साकार

रामपुर,अमृत विचार। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलक के ग्राम रठौंड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। नवरात्र की बधाई देते हुए योगी ने कहा कि इस सरकार में कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। सबका साथ सबका विश्वास से काम किया जा रहा है।  जाति देखकर लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता।पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। गरीब लोगों का राशन चंद लोग चट कर जाते थे।

yogi

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, देश में कानून का राज है। बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा मिल रही है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया है। देश में बदलाव देखने को मिल रहा है। विकसित भारत को संकल्प को साकार करना है, देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। नए भारत विकसित भारत को बनाने के लिए तीसरी बार रामपुर वासियों के बीच आया हूं। रामपुर को विकसित बनाना है तो विकसित उत्तर प्रदेश बनाना होगा। पहले पाकिस्तान कहीं भी हमला कर देता था। आज अगर देश में कहीं पटाखा भी गिरता है तो पाकिस्तान सफाई देता है हमने नहीं किया है।

इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, लोकसभा चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मिलक विधायक राजबाला, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, राजा ठाकुर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : विपक्ष पर तीर चला गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपाइयों में भरी ऊर्जा...लोधी के लिए मांगे वोट