बिहार: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD कोटे से VIP को मिली ये 3 सीटें

बिहार: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJD कोटे से VIP को मिली ये 3 सीटें

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो गए। इस बाबत राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित किया।

इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव, मनोज झा और मुकेश सहनी मौजूद थे।

सहनी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनकी मुलाकात एक घंटे से अधिक समय तक चली। इसके बाद दोनों दल गठबंधन के लिए सहमत हुए। ताजा समझौते के तहत राजद ने सहनी के लिए अपने कोटे से लोकसभा की तीन सीटें छोड़ दी है।

विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां पार्टी कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी और राज्यसभा सदस्य मनोज झा की उपस्थिति में सहनी की पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि सहनी की पार्टी वीआईपी के लिए राजद ने अपने कोटे की गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें छोड़ दी हैं। उन्होंने कहा कि सहनी का साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों के लिए है।

यादव ने मोदी सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह संविधान की अनदेखी कर देश में तानाशाही कायम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सहनी को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि सहनी शुरू से ही दबे-कुचले तबके की आवाज उठाते रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सहनी और उनकी पार्टी को दबाने की साजिश रची । 

तेजस्वी यादव ने कहा कि इन्होंने(मुकेश सहनी) अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया। जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया है वो भी हमने देखा है, जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं। इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी। इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा।

उन्होंने कहा कि राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे। तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं।

वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमलोग महागठबंधन, INDIA गठबंधन में जुड़े हैं। निर्णय यही है कि आगे लड़ाई लड़नी है, हम हमेशा लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।

दरअसल 2020 में विधानसभा के दौरान तेजस्वी यादव के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश सहनी ने पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए पीसी का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि अब वो राजद में शामिल हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: रायपुर की बिजली कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखे धुएं के गुबार

ताजा समाचार

Video: मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो, उमड़ी भीड़
Unnao: वृद्धा की मौत पर बिलख रहे थे परिजन, पांच घंटे बाद अचानक हुए कुछ ऐसा...देखकर लोगों के उड़े होश
पीलीभीत: सैकड़ों एकड़ जमीन पर रोप दी प्रतिबंधित साठा धान की फसल, सूख चुकी गोमती नदी के पानी से भी हो रही सिंचाई
संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन