आज का राशिफल। 25 मार्च, 2024

आज का राशिफल। 25 मार्च, 2024

मेष

आज शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। शत्रुओं के साथ सुलह होने की संभावना है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। व्यवसाय में नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

वृष

आज नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां न आने दें।

मिथुन

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज सोशल मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में अनुशासन बनाए रखें। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें।

सिंह

आज आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। बच्चे मस्ती के मूड में रहेंगे। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में उत्सव की धूम रहेगी।

कन्या

आज रचनात्मक योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियां रहेंगी। पैर और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

तुला

आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। नशे से दूरी बनाकर रखें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है।

वृश्चिक

अाज मन में पुरानी स्मृतियां दोबारा ताजा होंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं।

धनु

आज आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत सुखद है।

मकर

आज रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपका सम्मान और यश बढ़ेगा। दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियां करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।

कुंभ

आज मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है। अपना खानपान संतुलित रखें। पाचन बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं।

मीन

आज का दिन बहुत सुखद रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनाएंगे। परिवार के साथ आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

Related Posts