बदायूं: चार महीने से नहीं मिला वेतन, भुखमरी से जूझ रहे कर्मचारी

यूनानी कर्मचारियों के परिवारों पर आर्थिक संकट, सरकार से हर महीने मिल रहा भुगतान, कंपनी ने रोका

बदायूं: चार महीने से नहीं मिला वेतन, भुखमरी से जूझ रहे कर्मचारी

बदायूं, अमृत विचार। संविदा पर काम कर रहे यूनानी अस्पताल के कर्मचारियों को चार महीने से मानदेय नहीं दिया है जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सरकार से हर महीना मानदेय कंपनी के खाते में दिया जा रहा है मगर कंपनी कर्मचारियों को पैसा नहीं दे रही है। जिससे दर्जनों कर्मचारी एक एक दाने को मोहताज हो रहे हैं।

जिला अस्पताल स्थित राजकीय यूनानी चिकित्सालय में संपूर्ण हरियाली कंपनी द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी संविदा पर लगाए गए हैं। इनमें से दो संविदा कर्मचारी जिला चिकित्सालय स्थित यूनानी अस्पताल पर हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें चार महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। कई बार विभाग से जानकारी भी मांगी गई मगर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। परिवार में दाल आटे का संकट पैदा हो गया है। मेहनत और ईमानदारी से नौकरी करने के बाद उन्हें नियमित मानदेय नहीं दिया जाता है। कभी एक महीने का मिल जाता है तो कभी दो महीने का दे दिया जाता है। 

तीन से चार महीने का मानदेय लटका रहता है। बरेली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया तो कहा गया कि कंपनी संचालक से बात करो। जब कंपनी संचालक से बात की गयी तो बताया गया कि सरकार से पैसा नहीं मिला है। जबकि सरकार से कंपनी को हर महीने मानदेय मिल जाता है। कंपनी अपने स्तर से पैसा नही देती है इसलिए उनके परिवारों के आगे भुखमरी का संकट पैदा हो गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि जनपद में अलग अलग केंद्रों पर करीब दो दर्जन संविदा कर्मचारी हैं, सभी को परेशानी हो रही है। विभाग में कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकारियों से बात करने का साहस नहीं है इसलिए एक एक दिन गिन गिन कर काटने को विवश हैं।

यूनानी अस्पताल में संविदा कर्मचारी को मानदेय समय पर नहीं मिल पाता है, इसलिए उनको परेशानी होना स्वाभाविक है। इन लोगों का पैसा कंपनी के खाते में जाता है। अब कंपनी को चाहिए इनको हर महीना भुगतान करे। अब क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि इस बार उनका मानदेय समय पर मिल जाए- डा. मोहम्मद अफजल - यूनानी चिकित्सा अधिकारी।

ये भी पढ़ें- Budaun: चकरोड से कब्जा हटवाने गए लेखपाल से अभद्रता, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया