बदायूं: तमंचा लेकर फसल की कर रहा था रखवाली, अचानक चली गोली तो गई जान...जानिए मामला

चार दिन पहले तमंचा लेकर फसल की रखवाली करने गए थे गांव नदौलिया निवासी नाजिम

बदायूं: तमंचा लेकर फसल की कर रहा था रखवाली, अचानक चली गोली तो गई जान...जानिए मामला

विजय नगला, अमृत विचार। चार दिन पहले एक किसान के अंटी में लगे तमंचे से गोली चल गई। किसान घायल हो गया। परिजनों ने उन्हे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात किसान की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव जाकर जांच की। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

मामला थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया का है। ग्रामीणों के अनुसार नाजिम (19) पुत्र सलामत पांच दिन पहले अपने खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए थे। उनकी अंटी में तमंचा लगा हुआ था। इसी दौरान तमंचे से गोली चल गई। जिससे उसके गुप्तांग में चोट आई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे। नाजिद खून से लथपथ पड़ा था।

परिजन ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए। बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफन कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। परिजनों ने लिखित में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: कोर्ट का बड़ा फैसला, हत्या करने के आरोपी दो भाई समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा