आज का राशिफल। 05 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 05 सितंबर, 2024

मेष     

आज सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। साझेदारी के व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर न थोपें।

वृष

आज किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपके द्वारा कही गई कोई बात सत्य सिद्ध होगी। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। नए कार्यों की योजना बनाएंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

मिथुन

आज व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए दिन कुछ खट्टा-मीठा सा होने की संभावना है। दांपत्य संबंधों को लेकर आप काफी भावुक हो सकते हैं। बच्चों के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कर्क

आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधार सकते हैं। सभी कार्यों को आप शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का विचार बनेगा।

सिंह

आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। उधार लेन-देन के कारण नुकसान हो सकता है। सरकारी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।

कन्या

आज आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। कला और पर्यटन से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। जॉब में पदोन्नति हो सकती है।

तुला

आज वरिष्ठ व्यक्तियों से बहसबाजी न करें। भावनात्मक रूप से मनोबल में कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। समाज में कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज लोगों के बीच आपके किसी अच्छे कार्यों और व्यवहार की चर्चा होगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति को लेकर डील आपके पक्ष में हो सकती है।

धनु

आज कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। किंतु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रहें।

मकर

आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। पिता आपको बहुत अच्छी सलाह दे सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य आज संपन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहें। आलस्य के कारण काम पर ज्यादा मन नहीं लगेगा। घर में बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान हो सकते हैं। एलर्जी और श्वांस से जुड़ी कुछ समस्या हो सकती है।

मीन

आज उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हर्ष का माहौल रहेगा। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। परिजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें