Agra News: 24 फरवरी को आगरा में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को जगाने आ रहे राहुल गांधी

Agra News: 24 फरवरी को आगरा में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को जगाने आ रहे राहुल गांधी

आगरा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को जगाने का काम कर रही है। यह यात्रा अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा में 24 फरवरी को पहुंचेगी। आगरा होते हुए राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश कर जायेंगे।

राहुल की न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी। यह यात्रा 67 दिन में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। 
कांग्रेस हाई कमान से न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही शहर में कांग्रेस पार्टी में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। शनिवार को हरियाली वाटिका में शहर और जिला कांग्रेस की संयुक्त रूप से बैठक हुई। इस बैठक में आगरा प्रभारी भी मौजूद रहे।

24 को खंदौली टोल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा की अगवानी करेंगे। भगवान टॉकीज से उनके पैदल मार्च करने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि पहले राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगरा आगमन रद्द हो गया था, लेकिन अब यह न्याय यात्रा 24 फरवरी को आगरा आ रही है। यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह नजर है। राहुल गांधी इस बार शहर के लोगों के बीच होंगे और उनसे वार्ता भी करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल ने दावा किया कि राहुल गांधी की इस यात्रा से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है इसीलिए तो भाजपाई इस यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी रुकने का नाम नहीं है। 

ये भी पढ़ें- आगरा: दुष्कर्म के आरोपी को सात वर्ष की सजा, 30 हजार का लगा अर्थदंड

ताजा समाचार

हरियाणा: सैनी और उनके मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पदभार ग्रहण करते ही कही ये बात
शाहजहांपुर: किराना स्टोर को बना रखा था अवैध विस्फोटक का जखीरा, जालाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
बहराइच हिंसा को लेकर योगी पर भड़के डी. राजा, कहा- UP में बढ़ रहा अपराध
मध्यप्रदेश: एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र पर महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का आरोप, गर्भगृह में प्रवेश कर की पूजा 
छेड़छाड़ पीड़िता डॉक्टर की तबीयत हुई खराब...कानपुर के उर्सला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ पर लगाया था आरोप
पद्म श्री से सम्मानित Nouf Marwaai बोलीं- सऊदी अरब में लोकप्रिय है योग, महिलाओं का है इसमें प्रभुत्व