Agra News: मुआवजा नहीं दिया तो किसानों ने यमुना में उतरकर किया प्रदर्शन

Agra News: मुआवजा नहीं दिया तो किसानों ने यमुना में उतरकर किया प्रदर्शन

आगरा, अमृत विचार। आगरा में मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया है, यहां किसानों ने यमुना नदी में उतरकर कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराज़गी जताई है। यमुना में उतरे किसानों के हाथ में मुआवजे की मांग लिखी दफ्तियां थीं। किसानों के साथ महिलाएं भी मुआवजे मांग करती दिखीं।

शुक्रवार को आगरा की एत्मादपुर तहसील के गांव रहनकला के किसान एकजुट होकर यमुना किनारे पहुंच गए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जलसमाधि का ऐलान कर दिया। किसानों की जलसमाधि की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इस पर किसान हाथों में अपनी मांग की तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए यमुना के गहरे पानी में उतर गए। किसानों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से साफ कह दिया है कि जब तक उनकी अधिकृत भूमि का चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा।

खबर मिलते ही एत्मादपुर एसीपी सुकन्या शर्मा के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। जिस पर किसानों ने कहा कि सन् 2009 में विकास कार्य कराने को लेकर तहसील एत्मादपुर के मौजा रायपुर, मौजा रहनकलां में किसानों की भूमि अधिकृत की गई थी। मगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। जिसको लेकर लगातार किसान अपनी आवाज उठा रहे हैं। मगर, उन्हें चार गुना मुआवजा नहीं ददिया गया है। इसलिए हम अपनी जमीन भी वापस लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा: बदमाशों ने दो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के साथ की ढाई लाख की लूट, वारदात CCTV में कैद

ताजा समाचार

सुलतानपुर: सांसद राम भुआल पर अभद्र टिप्पणी करने व रुपए मांगने का युवक पर लगा आरोप, जानें मामला
इविवि में विवादों के बाद खोली गई पुरानी तिजोरी, पांच सौ साल पुराने सोने के सिक्के और ताम्रपत्र मिले
Ira Jha: वरिष्ठ पत्रकार इरा झा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
जिमनास्टिक में बदायूं और कबड्डी में अमरोहा की टीम ने जीता मुकाबला
Auraiya: सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; परिजन बोले- पति देता था पुलिस में होने की धमकी, ससुरालियों ने की हत्या
हल्द्वानी: रैगिंग के खिलाफ कड़ा कदम: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्र का निष्कासन