रामलला के दर्शन से हुई असीम शांति की अनुभूति: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम ने भगवंत मान संग किए प्रभु रामलला के दर्शन, परिवार भी रहा साथ

रामलला के दर्शन से हुई असीम शांति की अनुभूति: केजरीवाल

अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह अपने परिवार के साथ आज राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे। दोपहर लगभग 12:20 पर उनका चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा जहां प्रोटोकॉल में कल सुरक्षा के बीच वीआईपी गेट नंबर 11 से राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने रामलला के दर्शन पूजन किए।

रामलला का दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य

इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला, बहुत अच्छा लगा, इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। 

पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं, आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

Untitled-48 copy

धार्मिक आस्था वाला देश है भारत: मान

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए। लंबे समय से इच्छा थी, आज आना हुआ। भारत धार्मिक आस्था वाला देश है, कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं।

राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे परिवार संग देश में तरक्की और सबसी खुशहाली सुख, शांति और भाईचारा की प्रार्थना की है। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है, फल फूल की अपनी सुगंध है, अयोध्या जाकर बहुत अच्छा लगा। 

Untitled-47 copy

आज ही पहुंचे थे आध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव

बता दें कि आज ही रामनगरी में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी पहुंचे हैं। उनका विमान जैसे ही महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचा तो भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में राम जन्मभूमि परिसर में वीवीआइपी मार्ग गेट नंबर 11 से प्रवेश होने के बाद सीधे राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। 

इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि हमारा सौभाग्य हम आए हैं अयोध्या 500 वर्षों बाद यह दिन आया है। यह बहुत महत्वपूर्ण समय है।

यह भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ से उल्टे पांव अयोध्या पैदल जा रहे रामभक्त पर उपद्रवियों ने किया पथराव-अभद्रता, डीएम से मिल बताई व्यथा

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे