Mauni Amavasya 2024: Kanpur के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़... मौनी अमावस्या पर हुआ आस्था का स्नान

मौनी अमावस्या पर शहर में आस्था का स्नान हुआ

 Mauni Amavasya 2024: Kanpur के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़... मौनी अमावस्या पर हुआ आस्था का स्नान

मौनी अमावस्या पर शहर में आस्था का स्नान हुआ। मान्यता के चलते शहर के गंगा घाटों पर दान और पूजन हुआ। सूर्य देव को जलांजलि देकर पितरों का पूजन भी किया गया।

कानपुर, अमृत विचार। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को आस्था का स्नान हुआ। इस दौरान मान्यता के चलते शहर के गंगा घाटों पर लोगों ने इस दान कर अपनी मनोकामना पूरी किए जाने की प्रभु से कामना की। शहर के गंगा घाटों पर भक्तों ने दान और पूजन भी किया। भक्तों की ओर से सूर्य देव को जलांजलि देकर पितरों का पूजन भी किया गया।

Mauni Amavasya 1

अमावस्या के चलते सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सरसैया घाट अटल घाट, मस्कर घाट और सिद्धनाथ घाट पर प्रमुख रूप से पूजन किया गया। घाटों में पूजन के बाद भक्तों की ओर से शहर के प्राचीन शिव मंदिरों में दर्शन भी किए गए। यही वजह रही की परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही।

सिद्धनाथ मंदिर में भी दर्शन करते हैं आने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। अमावस्या के चलते भक्तों की ओर से मंदिरों में महादेव का आकर्षक श्रृंगार भी कराया गया। आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों की ओर से महादेव पर भक्तों की ओर से 101 किलो दूध का अभिषेक किया गया।

मौनी अमावस्या

सरसैया घाट पर भक्तों की ओर से रेत के महादेव बनाकर गेंदे के फूल से उनका श्रृंगार किया गया। रेत के बने महादेव का पूजन कर भक्तों की ओर से उनका विधान पूर्वक गंगा में विसर्जन भी किया गया।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव... मृतक एक पैर से था दिव्यांग, जांच में जुटी पुलिस