अवध विवि में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस का हुआ आयोजन

अवध विवि में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस का हुआ आयोजन

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में 2 अक्टूबर, को 10: 30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या टीएलएम हॉस्पिटल एवं कुष्ठ आश्रम के प्रिंसिपल बीनो बेरी तथा आए हुए कुष्ठ आश्रम …

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में 2 अक्टूबर, को 10: 30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या टीएलएम हॉस्पिटल एवं कुष्ठ आश्रम के प्रिंसिपल बीनो बेरी तथा आए हुए कुष्ठ आश्रम के लोगों को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं फल आदि देकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव रखते थे, इसलिए पुण्य तिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बापू ने कुष्ठ रोगियों की सेवा कर यह सन्देश दिया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने से या उनके पास रहने से यह बीमारी नही फैलती। कुलपति प्रो सिंह ने बताया कि गांधी के अहिंसा की सीख को आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद करती है और उसका व्यापक रूप से पालन भी किया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष के दौरान स्व शुद्धिकरण और सत्याग्रह से शुरू उनके प्रयोग ने दुनिया को अहिंसा के रूप में प्रतिरोध का सबसे शक्तिशाली और कारगर हथियार दे दिया है।

कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रख्यात थी। आज के इस भ्रष्टाचार से संलिप्त परिवेश में यदि हम शास्त्री-गांधी के आदर्शो पर चलें तो निश्चित ही हम अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में गांधी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन तथा वैश्विक स्तर पर उनका सम्मान व्यक्त करने के लिए भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रो शैलेंद्र वर्मा ने गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से गांधी जी ने शास्त्री ने आज से कईयों साल पूर्व ही आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ भारत का सपना दिखाया था जो कि आज के इस परिवेश में सार्थक सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम संयोजक नितेश दीक्षित, आशीष पांडे, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, प्रवीण मिश्रा, अमित सिंह तथा मनीषा यादव रही।