Bareilly: 24 करोड़ का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने की कोशिश...चौथी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू

कंपनियों के साथ शर्तों पर नहीं बन पा रही बात, काफी पहले हो चुका है निर्माण

Bareilly: 24 करोड़ का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलाने की कोशिश...चौथी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू

बरेली, अमृत विचार। शहर से रोज निकले वाले करीब 450 मीट्रिक टन कूड़े निस्तारण के लिए सथरापुर में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को शुरू कराने के लिए चौथी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले तीन बार टेंडर डालने वाली कंपनियां शर्तों को पूरा नहीं कर सकी थीं।

सथरापुर में 24.18 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बना है लेकिन लंबे समय बाद भी चालू नहीं हो पाया है। अफसरों का दावा है कि ये प्रदेश का सबसे बड़ा प्लांट है लेकिन इसे चलाने के लिए टेंडर न होने की वजह से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। तीन बार टेंडर निकाले गए लेकिन शर्तों पर पेंच फंस गया जिसकी वजह से टेंडर प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी। इस वजह से शहर से निकलने वाला कूड़ा बाकरगंज में डंप हो रहा है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सथरापुर में प्लांट का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे टेंडर के दौरान कंपनियां आई थीं वो शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। इस वजह से निरस्त कर फिर शासन से अनुमति मांगी गई थी। अब अनुमति मिलने के बाद टेंडर किया जा रहा है।

बाकरंगज के कूड़े का पहाड़ समाप्त करने का होगा प्रयास
डोर टू डोर कूड़ा को लेकर नगर निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक घरों से कूड़ा लिया जाए। इसमें सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग स्टोर किया जाता है। इसके बाद बाकरगंज निस्तारण के लिए ले जाया जाता है।अब नया प्लांट चलने के बाद कूड़े को शहर से सथरापुर में ले जाया जाएगा। इससे बाकरगंज पर बोझ कम हो जाएगा। यहां के प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

ताजा समाचार

रूस और यूक्रेन ने रातभर किए एक-दूसरे पर हवाई हमले, 100 से अधिक ड्रोन देखे गए
Good News: योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिये खोल खजाना, न्यूनतम मानदेय के साथ मिलेगा पीएफ, जानिए क्या होगी भर्ती प्रकिया
लखनऊ में फैला म्यांमार के साइबर ठगों का नेटवर्क, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, छह की तलाश जारी, जानें कैसे बना रहे लोगों को शिकार
शाहजहांपुर में कंबाइन फोरमैन की गला दबाकर हत्या, धारदार हथियार से फोड़ दीं आंखें
Bareilly: मस्जिद के गेट पर हत्या...तीन दिन पहले भी हुआ था तौहीद और जाहिद पर हमला
बदायूं: शराब पीने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दो युवक घायल