यहां चल रही बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री, कम उम्र में लड़कियों को जबरन किया जाता है प्रेग्नेंट, सच्चाई उड़ा देगी होश!

यहां चल रही बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री, कम उम्र में लड़कियों को जबरन किया जाता है प्रेग्नेंट, सच्चाई उड़ा देगी होश!

आपने कभी बच्चों की फैक्ट्री के बारे में सुना है। सुनने में ये आपको जरूर अजीब सा लगता होगा लेकिन असल में ऐसा है। बता दें अफ्रीका में एक ऐसा देश है, जहां सामानों की तरह ही बच्चों का प्रोडक्शन होता है। 

हमारे देश में बच्चे को जन्म देना जितना सम्मानजनक माना जाता है, हालांकि अफ्रीका में ये वैसा नहीं है। बता दें यहां के एक देश में कम उम्र में लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट किया जाता है और बच्चे पैदा कराए जाते हैं। वहीं इस घिनौने बिजेनस में यहां के कानून का भी फायदा उठाया जाता है। हम जिस देश की बात कर रहे हैं, वो नाइजीरिया है, जहां कानून की आड़ में ही अपराध हो रहा है और 14-17 साल की लड़कियों को जबरदस्ती सरोगेसी के धंधे में धकेला जाता है। 

बता दें बेबी फार्मिंग के नाम से चलने वाला ये घिनौना धंधा आराम से चल रहा है। यहां कम उम्र की लड़कियों को किडनैप करके इस धंधे में उतारा जाता है और उन्हें जबरदस्ती प्रेग्नेंट किया जाता है और बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर किया जाता है। इस बिजनेस को उन कपल्स से बढ़ावा मिलता, जिनकी कोई संतान नहीं हैं। 

ऐसे में लड़कियों को जबरन सरोगेट मदर बनाकर उनसे बच्चे पैदा कराए जाते हैं और फिर इन्हें ऊंची कीमत पर बेच दिया जाता है। बता दें बेबी फार्मिंग का ये व्यापार अस्पतालों, अनाथालयों और दूसरी जगहों पर चोरी-छिपे चलाया जा रहा है। कई बार तो खुद गरीबी और बदहाली की वजह से लड़कियां और महिलाएं सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार हो जाती हैं। 

ऐसा नहीं है कि इस घिनौने धंधे के बारे में किसी को पता नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रह चुके बेबी फार्मिंग के तमाम केस सामने आ चुके हैं और मानवाधिकार संस्थाएं इसे खत्म करने के लिए कोशिश भी करती रही हैं लेकिन ये पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। 

साल 2011 में गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने एक छापे में 32 प्रेग्नेंट महिलाओं को रिहा कराया था। ये लड़कियां छोटी उम्र में प्रेग्नेंट होने के बाद भी अबॉर्शन नहीं करा सकतीं क्योंकि नाइजीरिया का कानून इसे अनुमति नहीं देता। यहां अबॉर्शन को बड़ा अपराध माना जाता है और इस पर 3-7 साल की जेल हो सकती है। माफिया इस तरह पैदा हुए बच्चों को बेचकर मुनाफा कमाते हैं।

ये भी पढे़ं- VIRAL DANCE VIDEO: डीजे फ्लोर पर बुजुर्ग ने किया स्टंट से भरा मजेदार डांस, देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने