संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की लखनऊ कार्यकारिणी गठित, डा.अभयानंद चुने गए अध्यक्ष

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की लखनऊ कार्यकारिणी गठित, डा.अभयानंद चुने गए अध्यक्ष

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की शनिवार को बैठक हुई। यह बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए हुई थी।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय प्रदेश सचिव प्रवीण यादव और विजय कुमार वर्मा कार्यकारिणी सदस्य आनंद कौशल इस बैठक में मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संघ की जिला कार्यकारिणी में सतीश यादव को संरक्षक चुना गया है। विष्णु प्रताप यादव संयोजक चुने गए। वहीं सचिन वर्मा सह-संयोजक बने। अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर अभयानंद को चुना गया है। वही कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिश्रा होंगे। महिला उपाध्यक्ष के तौर पर शशि यादव, सरिता तिवारी और मंदाकिनी को चुना गया है। संजय कुमार वर्मा को महामंत्री चुना गया है, वहीं मो. मुजतबा उप महामंत्री होंगे सत्येंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष विजय वर्मा और केके सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। सुबोध सिंह संगठन मंत्री, साधना सिंह महिला संगठन मंत्री बनी है।

यह भी पढ़ें: चारबाग स्टेशन पहुंची वंदे भारत के साथ यात्रियों ने ली सेल्फी