बरेली: किसान बिल के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

बरेली: किसान बिल के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर किसान  बिल को वापस लेने के लिए विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। शहर में भी सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। शुक्रवार को …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर किसान  बिल को वापस लेने के लिए विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। शहर में भी सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने क्लेक्ट्रेट पहुंचकर किसान विधेयक बिल वापस लेने की मांग करते हुए विरोध जताया व प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लगा है। इन नीतियों से कॉर्पोरेट घरानों को ही फायदा होगा जबकि किसानों और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी।

कृषि और श्रमिक कानून को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में खेती बर्बाद हो जाएगी और श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि किसानों के संबंध में भाजपा सरकारों का रवैया पूर्णता अन्याय पूर्ण है। सरकार खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है।

तंगहाली से किसान आत्महत्या करने को विवश होगा पिछले 5 साल में हजारों किसान अपनी जवान गवा बैठे हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 13 हजार करोड़ रुपए बकाया है। सपाइयों ने अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसान विधेयक बिल वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अताउर रहमान, भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, सुल्तान बेग, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सपाइयों के प्रदर्शन की सूचना पर एसपी सिटी रविन्द्र कुमार भी कोतवाली इंस्पेक्टर के साथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।