संतकबीरनगर: जिले में डेढ़ लाख लोग बनाए जाएंगे ‘विकसित भारत‘ ब्रांड एंबेसडर

भाजपा ने संतकबीरनगर के लिए निर्धारित किया लक्ष्य 

संतकबीरनगर: जिले में डेढ़ लाख लोग बनाए जाएंगे ‘विकसित भारत‘ ब्रांड एंबेसडर

अमृत विचार, संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाएगी। इसी क्रम में पार्टी की तरफ से रविवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्ययोजना के साथ संवाद किया। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संचार क्रान्ति के युग में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो ऐप है। संगठन की प्रदेश इकाई ने नमो ऐप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है और प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता इस लक्ष्य से आगे निकलेंगे। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुड़ेंगे। वह प्रत्येक व्यक्ति जो अपने आस-पास की सकारात्मक कार्यों को दूर-दूर तक प्रसारित करता है, वह मोदी जी का विकसित भारत एंबेसडर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर जनता के दरबार में पहुंच रही है। 

संतकबीरनगर जिले में डेढ़ लाख लोग बनाए जाएंगे ‘विकसित भारत‘ ब्रांड एंबेसडर (2)

जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमो ऐप डाउनलोड कराना है। नमो ऐप पर डाउनलोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के काम शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सेल्फी विद फर्स्टटाइम वोटर, किसान मोर्चा सेल्फी विद किसान सहित सभी मोर्चे अभियान चलाकर नमो ऐप पर सेल्फी अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने वालों का नमो ऐप बड़ा प्लेटफार्म बनेगा और इंडिया पॉजिटिव के माध्यम से भारत के परिवर्तन की अद्भुत कहानियां जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। 

उन्होंने संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विधानसभा स्तर पर दीवार लेखन का काम शुरू होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और हमारी कथनी व करनी की एकरूपता का संदेश समाज में जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 25 दिसंबर को भारतरत्‍न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। पार्टी के द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर गुरु गोविन्द सिंह जी के बेटों के बलिदान पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। नमो ऐप के संयोजक गणेश पांडेय और सह संयोजक हैप्पी राय, अशोक यादव आई टी संयोजक अजय चौरसिया ने नमो ऐप का प्रजेटेंशन देते हुए कहा कि यह एप रेडी टू शेयर, मस्ट रीड, एक्सपैंड द मूवमेंट सहित तमाम फीचर्स तथा दैनिक ट्रैंड्स सभी विकसित भारत दूतों को अपडेट रखेगा।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, रामललित चौधरी, बद्रीप्रसाद यादव, ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव भूपेंद्र सिंह, अमर राय, बब्बन शर्मा, सतविंद पाल सिंह जज्जी, रामनैन शर्मा, ब्रह्मानंद पांडेय, भगवानदास यादव, बीरेन्द्र शुक्ल, रामसागर चौधरी, हेमंत चौधरी, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, अरूण सिंह, भूपेंद्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अबरार अहमद समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें:- संतकबीरनगर: मजबूत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही साकार होगी विकसित की परिकल्पना- इंद्रजीत मिश्र