मुरादाबाद: जनता को मिले 450 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुरादाबाद: जनता को मिले 450 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुरादाबाद, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सरकार से उपभोक्ताओं को 450 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर देने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के  आह्वान पर जिला व कांग्रेस महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के कार्यकाल में जनता महंगाई की मार झेल रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर जनता को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। तेलंगाना छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणाओं में कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा 500 रुपए सिलेंडर देने के मुकाबले 450 रुपए में सिलेंडर देने की चुनावी घोषणा भाजपा द्वारा की जा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश व अन्य भाजपा शासित राज्यों में 450 रुपए में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य भाजपा नेता जनता को मूर्ख बनाना बंद करें। यदि वह सही हैं तो पहले  उत्तर प्रदेश में 450 रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर जनता को दें। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अनूप दुबे, अमीरुल हसन जाफरी, संजीव सिंघल, भयंकर सिंह बौद्ध, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि,  हाजी अकरम खां, शहजाद खां, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद जुनेद, नदीम अंसारी, मौअजम अली, अनुराग शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, आनंद मोहन गुप्ता, शिवराज सिंह गुर्जर, विजय मिश्रा, इरशाद हुसैन, सादिक सिद्दीकी, अनुज वाल्मीकि, बाबर सैफी, कामिल मंसूरी आदि  उपस्थित रहे।

ये भी पढें- मुरादाबाद: राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूफी अम्बा प्रसाद के नाम पर बनाया जाए स्टेडियम