आज का इतिहास: आज ही के दिन पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा, जानें 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा, जानें 28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1520 : फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की। 1676 : बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का क़ब्ज़ा हो गया। 1814 : द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया। 1821 : पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की। 

1893 : न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया। 1912 : इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की। 1966 : डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया। 1990 : जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 1996 : कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं। 1997: प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 

1999 : एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता। 2002 : कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया। 2006 : नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न। 2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुए। 

ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: आज ही के दिन क्रिकेट के मैदान पर घटी एक दुखद घटना, जानें 27 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें