CM Yogi Visit : मुरादाबाद को मिली 400 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम योगी बोले- किसानों और निर्यातकों को मिल रहा है लाभ

CM Yogi Visit : मुरादाबाद को मिली 400 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम योगी बोले-  किसानों और निर्यातकों को मिल रहा है लाभ

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर काम देश के नाम और देश के लिए होना चाहिए। यही संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचप्राण पर चलने का आह्वान किया है। हमें वही मार्ग चुनकर स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के सपनों का विकसित भारत बनाने में जुटना होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को रामपुर रोड स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। 

cm 2

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुरादाबाद में 400 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने बताया कि तीन महीने के अंदर विकास को पंख लग गया है। मूंढापांडे हवाई अड्डे से अब उड़ान की सेवा शुरू होने का लाभ यहां के किसानों और निर्यातकों को मिल रहा है।

cm

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि विकास के पंख लगाने के लिए सरकार के पास विजन होना चाहिए। इसलिए ऐसे जनप्रतिनिधियों और सरकार को चुनने की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले की प्रदेश में सपा सरकार के अपराधीकरण को रेखांकित कर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में उनकी सरकार बनने के बाद बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। युवाओं को रोजगार और नौकरियां मिल रहा है। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का लाभ भी मुरादाबाद वालों को मिलने की बात कही। वहां फिल्मसिटी बनाने का लाभ भी गिनाया। गंगा एक्सप्रेस वे के फायदे मुख्यमंत्री ने गिनाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि बैंक लोन देने का अनुपात 60 प्रतिशत पहुंच गया है। उन्होंने सपा के चाचा भतीजा रिश्ते को वसूली का कारखाना बताकर अप्रत्यक्ष रूप से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा। 

9

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे प्रदेशों में सम्मान मिला है। अब तक सरकार ने साढ़े छह लाख नौजवानों को नौकरियां दी है। उन्होंने पुलिस अकादमी में 74 डिप्टी एसपी को नौकरी देने की उपलब्धि भी गिनाए। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने का उल्लेख किया। कहा कि आगामी दिनों में सात लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश देश का दूसरा बड़ा आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य है और अगले तीन साल में उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक और सबसे अग्रणी मजबूत आर्थिक रूप से सशक्त राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।  उन्होंने कांग्रेस, सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सबका साथ, सबका विकास की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को साकार कर रही है। 

5

उन्होंने मुरादाबाद में गुरू जंभेश्वर के नाम पर बन रहे सरकारी विश्वविद्यालय को मुरादाबाद के विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद नये और विकसित भारत में अपनी भूमिका निभाएगा। 
उन्होंने कहा कि आपको सोचना है कि सुरक्षा और सम्मान की सरकार के साथ रहना है या दंगाईयों और अपराधियों के समर्थन करने वालों का साथ देना है यह आपको सोचना और समझना होगा। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसी सरकार है जो आपके बच्चों के हाथ में पढ़ाई के लिए टैबलेट और एंड्रॉयड मोबाइल फोन दे रही है तो दूसरी ओर तमंचा और गोली बंदूक थमाकर अपराध की ओर ले जाने वाले हैं। कहां जाना है आप तय करें।  उन्होंने प्रदेश में खिलाड़ियों को भी मजबूती और सफलता की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि हर काम देश के नाम और देश के लिए होना चाहिए। यही संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचप्राण पर चलने का आह्वान किया है। हमें वही मार्ग चुनकर स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के सपनों का विकसित भारत बनाने में जुटना होगा।

ये भी पढे़ं : CM Yogi Visit Moradabad : यूपी पुलिस को मिले 74 नए डिप्टी एसपी, CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अकादमी में ली परेड की सलामी

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे