कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य व दीपदान 

कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य व दीपदान 

प्रयागराज। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम सहित गंगा और यमुना में आस्था के साथ पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान और पुण्य अर्जित किया। घाट पर स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू रहा। संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दीपदान किया।

घाट पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। घाट पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। संगम सहित बलुआ घाट, काशीराज घाट, नागवासुकि, रामघाट, काली घाट, सरस्वती घाट, किला घाट, वीआईपी घाट, महावीर घाट सहित गंगापार के श्रृंगवेरपुर, फाफामऊ, नवाबगंज, झूंसी के अलावा यमुना पार के नैनी, अरैल आदि घाटों पर भारी संख्या मे श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

स्नान के बाद श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भंडारे के साथ ही सुंदरकांड और अनुष्ठान का आयोजन किया गया।  

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का है विशेष महत्व

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन किए गंगा स्नान से पूरे वर्ष भर गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना या अन्य नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। इस दिन स्नान के बाद दान पुण्य करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। 

घाट पर होगा दीपदान का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली के अवसर पर राम घाट, संगम नोज, बलुआ घाट पर दीपदान का आयोजन किया गया है। शाम को दीपदान के बाद भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जिले में चला चेकिंग अभियान, धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवाया

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे