बहराइच: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक पर केस, जिले के नेताओं में मचा हड़कंप!

बहराइच: आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व विधायक पर केस, जिले के नेताओं में मचा हड़कंप!

बहराइच, अमृत विचार। पूर्व विधायक और सपा नेता मुकेश श्रीवास्तव के विरुद्ध लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज हुआ है। इसको लेकर जिले के नेताओं में हड़कंप मच गया है। सरकार के विजिलेंस जांच के आदेश के बाद केस दर्ज हुआ है। 

जिले के पयागपुर विधान सभा क्षेत्र से मुकेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस की सीट पर वर्ष 2012 में चुनाव जीता था। इसके बाद वह वर्ष 2017 चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 और 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को भाजपा के सुभाष त्रिपाठी ने हरा दिया था। सपा नेता और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज करवाने के लिए शासन को एक जन प्रतिनिधि ने पत्र लिखा था।

वर्ष 2021 में सरकार ने विजिलेंस जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को लखनऊ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व सपा विधायक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इससे जिले के अन्य नेताओं में हड़कंप मच गया है। पूर्व विधायक पर केस दर्ज होने के साथ ही विजिलेंस टीम ने अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है। 

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता है। उनके विरुद्ध एनएचएम में हुए दवा खरीद घोटाले में केस दर्ज हुआ था। सीबीआई ने पूर्व विधायक का बयान दर्ज करने के बाद केस भी चलाया था।

यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें