कासगंज: जिले में मनाई गई धरती पुत्र मुलायम सिंह की जयंती, जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

कासगंज: जिले में मनाई गई धरती पुत्र मुलायम सिंह की जयंती, जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

कासगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं धरती पुत्र कहे जाने वाले देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह की जयंती कैंप कार्यालय आवास विकास पर सपाइयों द्वारा मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। उनके बताए मार्ग पर चलकर सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव समाजवाद के सच्चे हिमायती थे। उन्होंने दलितों, मजदूरों और कमजोरों के उत्थन के लिए कार्य किया। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत की राजनीति के ऐसे सितारे थे  जिनकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ सकती। सपा नेता राजवीर राना ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह के आदर्शों पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य कर रही है। 

गिरिश दिवाकर, राजकुमार यादव, मथुराप्रसाद लोधी, मुखिया रामनाथ, साहिल कुरैशी, लखपत सिंह लोधी, विनोद बघेल, राकेश पाल, उमेश वर्मा, प्रमोद यादव, नवनीत, विशाल, ओमपाल बघेल, पुष्पेंद्र मंत्री, राजेश अग्रवाल, कुसमा देवी, गंगादीन, मनोज यादव, कहर पाल सिंह, शैलेश यादव, रवि यादव, विशाल कश्यप, आकाश कश्यप, प्रहलाद, योगेश प्रताप चौहान, देवू भैया, सत्यप्रकाश बघेल मौजूद रहे।

गरीबों के मसीहा थे मुलायम सिंह यादव
कस्बा गंजडुंडवारा के गांधी पार्क पर पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान के नेतृत्व मे धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को याद किया। 

उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा ही गरीब,किसान,मजदूरों,नौजवानों के लिए काम करते थे उन्हे धरती पुत्र की उपाधि मिली थी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके पद चिन्हों पर चलाने के लिए कहा। विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा नेताजी के बताये रास्ते पर चलती है ओर चलती रहेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफ़ीज़ ने भी नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के जीवन पर प्रकाश डाल। अल्पसंख्यक सभा जिलाअध्यक्ष अशाव हुसैन, जिला उपाध्यक्ष विनीत, जिला सचिव पुष्पेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष तारिक अली मंसूरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना वर्मा, जुगेश यादव,प्रवीण शाक्य, अन्शिका शर्मा, मिनाक्षी गौतम, अमिताभ सोलंकी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोरों ने कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के चित्र पर चढ़ाए पुष्प
तीर्थ नगरी सोरों में सोरों सपा नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के आवास पर सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ सपा नेता ओमशिव मिश्रा, संजय चौधरी, गोपाल भारद्वाज, पुष्कर मिश्रा, प्रियांशु जौहरी, विनय कोठेवार, अमर पचौरी, कृष्णा मिश्रा, कुलदीप, मोना मिश्रा, तनवीर,  इरशाद, रामू तिवारी, गंगा बल्लभ माथुर, सचिन त्रिवेदी, कपिल तिवारी, दीपक मिश्रा, विक्रम कुशवाह, सेहजान खान मौजूद रहे।

नेताजी ने पिछड़ों और नौजवानों के लिए किया संघर्ष
कस्बा सिढ़पुरा में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संस्थापक व संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जी की 85 वीं जयंती मनाई गई। सपइायों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। वरिष्ठ जिला सचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने कहा कि नेता जी ने हमेशा गरीबों, किसानों, छात्रों, नौजवानों, जवानों, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। संघर्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रह कर अनेक कल्याणकारी योजना लागू की। 

नगर अध्यक्ष डॉ. वाहिद अली ने कहा कि नेताजी को हमेशा याद किया जाएगा। मोहम्मद आरिफ, डॉ प्रेम सिंह शाक्य, सहवाज हुसैन, हारुन रजा, अकरम कुरैशी, डॉ अवनीश यादव, दलवीर सिंह यादव, इंदाज मिंया, असलम कुरैशी, ईनुश अल्वी, सरताज सिद्दीकी, सिराज सैफी, राजू खां, छोटे शाह, मुस्तकीम, मुफीद अहमद, शादाब सिद्दीकी, हासिल खां, आशीष यादव मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: शातिर अपराधियों पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई, आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे