IND VS NZ, 1st Semi Final World Cup 2023 : भारत ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मे बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को दिया 398 रन का टारगेट
मुंबई। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर-1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों के दम पर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 398 रन का टारगेट दिया है। टीम ने वानखेड़े मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने 113 बॉल 117 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक जमाया।
श्रेयस अय्यर का शतक
श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें आठ छक्के और तीन चौके शामिल रहे।
🔙 to 🔙 HUNDREDS in #CWC23
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
Shreyas Iyer you beauty 🔥🔥#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/c6unM9KWfb
- विराट कोहली शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। कोहली 113 गेंदों पर 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को तेज गेंदबाज टिम साउदी ने पवेलियन लौटाया।
कोहली ने जड़ा शतक
विराट कोहली ने अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।
𝗙𝗜𝗙𝗧𝗬 𝗢𝗗𝗜 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗𝗦! 💯
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
A round of applause for the run-machine: VIRAT KOHLI 👏👏#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/EbLta2kjue
विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। वे वनडे क्रिकेट के इतिहास के तीसरे टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (13704 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
Virat Kohli continues his remarkable run in #CWC23 👏👏
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
He gets his 7⃣2⃣nd ODI Fifty!
Follow the match ▶️ https://t.co/FnuIu53xGu#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/m0gmgzRU7c
शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल रिटारयर्ड हर्ट हो गए हैं। गिल को क्रैम्प हो गया। गिल ने 79 रन बनाकर लौटे हैं। गिल ने 65 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। भारत का स्कोर एक विकेट पर 167 रन है. 23.2 ओवरों का खेल हो चुका है।
1⃣5⃣0⃣ up for #TeamIndia in the 20th over! 🙌
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
The Shubman Gill-Virat Kohli partnership is now 79* 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/FnuIu53xGu#CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/8C2F7m4vAQ
शुभमन गिल की फिफ्टी
शुभमन गिल ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल के वनडे करियर की यह 13वीं फिफ्टी रही।
Half-century number 1⃣3⃣ in ODIs for Shubman Gill!
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
💯 up for #TeamIndia 👌👌
Follow the match ▶️ https://t.co/FnuIu53xGu#CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/PWOHxSlwHo
- कप्तान रोहित शर्मा 29 बॉल पर 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा को टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में वॉर्मअप के लिए जाते विराट कोहली
Stepping into Match Mode! 🙌#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/iJ5cXiPZqN
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
वानखेड़े में न्यूजीलैंड टीम का वनडे रिकॉर्ड
- कुल वनडे मैच: 2
- जीते: 2
वानखेड़े में भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड
- कुल वनडे मैच: 21
- जीते: 12
- हारे: 9
येभी पढ़ें : केंद्रीय अनुबंध नहीं लेंगे डेविड वॉर्नर, 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी तक सफेद गेंद का क्रिकेट खेलते रहेंगे