संसद के विशेष सत्र में अटल जी का सपना होगा साकार : डिप्टी CM 

डिप्टी सीएम बोले वन नेशन वन इलेक्शन पर आएगा बिल, 22  जनवरी को राम लला होंगे विराजमान

संसद के विशेष सत्र में अटल जी का सपना होगा साकार : डिप्टी CM 

बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को मोदी सरकार पूरा करेगी। संसद के विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन का बिल पास कर दिया जाएगा।

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज समय आ गया है, जब आप कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा 2024 में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीट जीतने जा रही है और हम और आप मिलकर भारत को 100 वर्ष आगे ले जाने वाले हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत जैसा देश जी-20 समिट जैसा कार्यक्रम कर ही नहीं रहा बल्कि इसकी अध्यक्षता कर रहा है। हमने जो राम जन्मभूमि पर रामलला को विराजित करने का स्वप्न सजाया था, वह 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है। केशव प्रसाद ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन जो अटल का एक सपना था, वह साकार होने जा रहा है। 

जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रताप सिंह ने किया। सभा को सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व मंत्री मयंकर सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, रणविजय सिंह, दीपक सत्या, सुरेश गुप्ता, सुवेद वर्मा, सुषमा चौधरी, उमाशंकर तिवारी, जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डिंपल जैन, संजय, वीर चन्द्र वर्मा, रामनिवास जायसवाल, जगत राम सोनकर, हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्राभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, जगतराम सोनकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे, प्रमोद पांडेय, राम कृपाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ मिश्रा, जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू किसान मोर्चा, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में शिवपाल यादव समर्थकों ने लगाई होर्डिंग, लिखा- 'टाइगर अभी जिंदा है'

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें