प्रयागराज की 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बनीं मुख्य सेविका, मिला प्रोन्नति पत्र
.jpg)
प्रयागराज अमृत विचार। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को संगम सभागार में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, सदस्य विधान परिषद सुरेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख सोरांव प्रदीप कुमार पासी एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयन व प्रोन्नत पत्र वितरित करते हुए उन्हे बधाई दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका के पद पर पूरे प्रदेश में से 320 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें नौ अभ्यर्थी प्रयागराज जनपद से शामिल रहे।
महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के पद पर चयनित व प्रोन्नत अभ्यर्थिंयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार का क्रांतिकारी कदम है। आज प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। जो भी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करेगा, वह आगे जरूर बढ़ेगा। विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी ने कहा कि आगे बढ़ने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को करने के लिए कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि सभी की यह चाहत होती है, वह आगे बढ़े। आज आप लोगो का मुख्य सेविका के पद पर चयनित व प्रोन्नत हुई है। आप जिस कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करते है। उसे और कैसे बेहतर किया जा सकता है, के बारे में सोचेंगे तो निश्चित तौर पर आगे बढे़ेंगे और सफलता प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : उपनिबंधक समेत 8 के खिलाफ लिखी गई FIR, जानें पूरा मामला