Nagar Nigam: डिजिटल नहीं हो पाया हाउस टैक्स भरना

हाउस टैक्स भरने वालों की फजीहत 

Nagar Nigam: डिजिटल नहीं हो पाया हाउस टैक्स भरना

नगर निगम लोगों को नहीं दे रहा सुविधा 

हल्द्वानी, अमृत विचार। जब लगभग सभी प्रकार के टैक्स, बिल, टिकट ऑनलाइन हो चुके हैं, उस दौर में नगर निगम हल्द्वानी हाउस टैक्स को डिजिटल नहीं कर पाया है। करदाता पर्ची लेकर टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। वर्षवार बनने वाले इस पर्चे के खोने का डर भी बना रहता है। यदि पर्चा खो गया, तो टैक्स भरने के दौरान मिलने वाली छूट भी नहीं मिल पाती है।

नगर निगम के पास 60 वार्ड हैं, जहां से वर्षवार लाखों रुपये का हाउस टैक्स वसूला जाता है। भवन कर, स्वच्छता कर, दुकान किराया आदि इसमें शामिल हैं। निगम अबतक लोगों को ऑनलाइन टैक्स भरने की सुविधा प्रदान नहीं कर पाया है। जबकि हर वर्ष लाखों रुपये का कर वसूला जा रहा है। कई बार लोगों को टैक्स भरने की सूचना भी नहीं मिल पाती है।

ऑनलाइन प्रक्रिया की भांति उनके पास किसी प्रकार को नोटिफिकेशन नहीं आता है। जिनके घर में बुजुर्ग रहते हैं और बच्चे शहर से बाहर हैं। उनके लिए भवन कर जमा करना फजीहत का काम कर रहा है।

उन्हें बरसात, धूप, ठंड में लंबा सफर तय कर निगम कार्यालय आना पड़ता है। घर से निगम तक आने में समय के ईधन की बर्बादी भी होती है। यदि यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती, तो कहीं से भी टैक्स जमा करने की सुविधा मिलती और निगम के पास समय पर टैक्स भी जमा हो जाता है। 

केस 1 
हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा नहीं होता है। टैक्स जमा करने से पहले किसी प्रकार का नोटिफिकेशन नहीं आता है। पर्चा खोने का अलग डर बना रहता है। 
-रमेश चंद्र जोशी


केस 2
सभी चीजें ऑनलाइ हो चुकी हैं। मगर नगर निगम अबतक हाउस टैक्स को ऑनलाइन नहीं कर पाया है। यह फजीहत भरा है। घर से नगर निगम तक आना काफी दूर पड़ता है और समय की भी बर्बादी होती है। 
-सिम्मी

केस 3
लोगों की सुविधा के लिए हाउस टैक्स को ऑनलाइन करना चाहिए। निगम कार्यालय तक आने में वाहन का ईधन भी खर्च होता है समय की बर्बादी होती है। निगम को ऑनलाइन प्रणाली लागू करनी चाहिए।
-राजेंद्र क्वीरा


टैक्स ऑनलाइन करने की प्रक्रिया अंडर प्रोसेस है। इसके लिए सर्वे हो चुका है। जल्द ही लोगों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान होगी। 
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: पर्दानशी महिला ने बुजुर्ग पर हथौड़ी से किया हमला
 

ताजा समाचार

शर्मानाक: दहेज में नहीं मिली कार तो इच्छा के विरुद्ध पति ने बनाया अप्राकृतिक संबंध, पेट पर लात मारकर की भ्रूण हत्या, केस दर्ज
22 मार्च हो रहा IPL 2025 का आगाज, नए नियमों और नए कप्तानों पर होगी नजर...बारिश न कर दे KKR vs RCB मैच का मजा किरकिरा?
आप हो रहे गंजेपन का शिकार? कुछ सरल उपायों से करें अपना इलाज, लेकिन डॉक्टर से लेना न भूले सलाह 
कानपुर में साइबर थाने की जमीन पर कब्जा, चार पर FIR; राजस्व विभाग ने की आवंटित...
नालंदा में जल-जीवन-हरियाली को मिली रफ्तार, 16 योजनाओं को मिली लाखों की मंजूरी 
कानपुर में ई-बसों का संचालन ठप...जमकर कर रहे नारेबाजी; अधिकारियों ने हेराफरी का 40 परिचालक को किया बर्खास्त