सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज, क्राइम थ्रिलर में छा गया एक्ट्रेस का 'डिटेक्टिव' अवतार

सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज, क्राइम थ्रिलर में छा गया एक्ट्रेस का 'डिटेक्टिव' अवतार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म ब्लाइंड का निर्देशन सोम मखीजा ने किया है।सोनम कपूर ने फिल्म ब्लाइंड में में एक दिव्यांग लड़की की भूमिका निभाई है। 

https://www.instagram.com/p/CuEYrqIAsaP/

वहीं, उन्होंने एक खूंखार गुनाह होते हुए सुन लिया है। वह अपराधी के खिलाफ गवाही देना चाहती हैं। इसके बाद, किलर उनका खुद सामना करता है। पूरब कोहली इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर शेयर किया है. इसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म ब्लाइंड में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आने वाले हैं।यह फिल्म 07 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें:- मैचों में हिजाब पर प्रतिबंध लगा सकता है फुटबॉल महासंघ, फ्रांस की शीर्ष अदालत का फैसला