रुद्रपुर: तराई में गर्मी से लोग परेशान, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस
मौसम वैज्ञानिकों को मंगलवार को जतायी हल्की बारिश की संभावना
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को पहाड़ और मैदान में हल्की बारिश की संभावना जतायी है।
तराई में पिछले कई दिनों से लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के साथ ही लोग उमस से भी परेशान नजर आये। सोमवार को तराई का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
वातावरण में नमी की मात्रा 38 फीसदी और दक्षिण पूर्व से 5.1 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को पहाड़ और मैदान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।