भाजपा महापौर प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताकर दें संदेश :भूपेन्द्र सिंह

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भाजपा महापौर प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताकर दें संदेश :भूपेन्द्र सिंह

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल और पार्षदों प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संबोधित किया साथ ही महापौर प्रत्याशी के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बेस पार्टी है ।भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव लड़ना ,लड़ाना व जीतना जानता हैं । भाजपा की महापौर प्रत्याशी भी बहुत पुरानी कार्यकर्ता हैं।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में उचित बूथ प्रबंधन माध्यम से चुनाव प्रचार में जाने का संदेश दिया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार महापौर प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से व पिछली बार से अधिक पार्षद जिता कर लखनऊ से पूरे प्रदेश को संदेश देना है।

कैबिनेट मंत्री लखनऊ प्रभारी सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संपर्क ,प्रचार और मतदान पर विशेष कार्य योजना बनाने के लिए कहा।बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्य मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा समय कम है कमल का फूल हमारा प्रत्याशी है यही भाव से पूरी ताकत से चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलानी है। 

लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने चुनाव की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहां लखनऊ का मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनऊ प्रभारी सुरेश खन्ना,अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, सह प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक राजेश्वर सिंह ,योगेश शुक्ला ,एमएलसी मोहसिन रजा बुक्कल नवाब प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुयोग्य कार्यकर्ता,भारी मतो से जितायें : CM योगी