बरेली : 7 मार्च को होगा होलिका दहन, जानिए क्या है वजह ?

बरेली, अमृत विचार। इस बार होली के पर्व को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रान्तियां फैली हैं। इस गलतफहमी को दूर करने के लिए हमने शक्ति उपासक आचार्य रमाकान्त दीक्षित से बात की तो उन्होंने बताया इस बार होलिका दहन 7 मार्च मंगलवार को ल शायं (प्रदोष) काल में है। प्रदोष काल 5.57 बजे से 6.45 तक रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सात मार्च को होलिका दहन क्यों है और 6 मार्च को होलिका दहन क्यों नहीं है? 6 मार्च को भद्राकाल सायं 4.18 से 7 मार्च प्रात: 5.13 तक है। अतः धर्मसिन्धु सा प्रदोष व्यापिनी भद्रारहित ग्रहव्या।
वहीं कुछ विद्वानों का मानना है कि निश्चित व्यापिनी भद्र होते भद्र मुख्य त्याग करके होलिका प्रदीप्त करना चाहिए, लेकिन यह स्थिति तब लागू होती है जब पूर्णिमा तिथि अगले दिन प्रदोष काल को स्पर्श ना करें। क्योंकि होलिका दहन प्रदोष काल मे व्याप्त पूर्णिमा एव भद्रा रहित होता है। अतः 7 मार्च को भद्रा रहित प्रदोष काल में व्यापिनि पूर्णिमा हमें प्राप्त है। अतः होलिका दहन 7 मार्च को सायं 5.57 से 6.45 तक रहेगा।
ये भी पढ़ें : आज संस्कृत भवनम् का लोकार्पण करेंगे शिवराज