बहराइच: राम चरित मानस पर बयान को लेकर स्वामी प्रसाद का जलाया पुतला
जुलूस निकाल कर सभी ने बयान की निंदा की
.png)
अमृत विचार, बाबागंज, बहराइच। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा राम चरित मानस पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध में जुलूस निकाला। इसके बाद सभी ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्यवाई की मांग की।
नानपारा तहसील के बाबागंज कार्यालय से चर्दा चौरहा तक गुरुवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में जुलूस निकाला गया। विरोध जुलूस में भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ सभी हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने राम चरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
जुलूस भाजपा कार्यालय से शुरू होकर बाबागंज, चरदा मोड़ पहुंचा। यहां पर सभी ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया। इसके बाद कार्यवाई की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष रुपईडीहा श्रीधर पाठक को ज्ञापन दिया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, मंडल महामंत्री विजय त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश अमलानी, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज प्रजापति, पंकज कश्यप, सर्वेश मिश्रा, योगेश पांडे, चंद्र प्रकाश मिश्रा, रतन अग्रवाल, दिनेश, पप्पू गुप्ता, डॉ सुरेश, शिवकुमार पटवा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: आधुनिक उपकरणों और 13 वॉचटावरों की निगरानी में हैं रामलला