सम्मान समारोह : डॉ. राजीव राज को महाराष्ट्र के महामहिम से मिला सम्मान

अमृत विचार, इटावा। इटावा के रहने वाले सुप्रसिद्ध कवि डॉ राजीव राज को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के नामी कवियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ राजीव राज शामिल हैं। यह कार्यक्रम डॉ राम मनोहर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति तथा …
अमृत विचार, इटावा। इटावा के रहने वाले सुप्रसिद्ध कवि डॉ राजीव राज को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में देश के नामी कवियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ राजीव राज शामिल हैं।
यह कार्यक्रम डॉ राम मनोहर त्रिपाठी स्मृति सेवा समिति तथा दुर्गा देवी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था। डॉक्टर राजीव राज इससे पहले भी कई सम्मान हासिल कर चुके हैं ।
वे राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक भी हैं। राजीव राज के सम्मानित होने पर एसएन कॉलेज के प्रबंधक लाल जी गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, विवेक रंजन गुप्ता, वरिष्ठ कवि नेम सिंह रमन, अनुराग असफल, रौनक इटावी ने उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:- सम्मान समारोह : दीपोत्सव पर सम्मानित होने पर भावुक हुए सफाईकर्मी