लखनऊ: लाल रंग के कपड़ों में ही कर सकेंगे छठ पूजा, दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाणपत्र

लखनऊ: लाल रंग के कपड़ों में ही कर सकेंगे छठ पूजा, दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाणपत्र

लखनऊ, अमृत विचार। गोमती तट पर छठ पूजन की अंतिम चरण में हैं। घाटों की सफाई का काम किया जा चुका है। मुख्य मार्ग से गोमती तट पर उतरने वाले रास्ते की इंटरलाकिंग का काम दुरुस्त किया जा रहा है। छठ पूजा के दिन गोमती नदी में स्नान की तैयारियों की समीक्षा के लिए सिंचाई …

लखनऊ, अमृत विचार। गोमती तट पर छठ पूजन की अंतिम चरण में हैं। घाटों की सफाई का काम किया जा चुका है। मुख्य मार्ग से गोमती तट पर उतरने वाले रास्ते की इंटरलाकिंग का काम दुरुस्त किया जा रहा है। छठ पूजा के दिन गोमती नदी में स्नान की तैयारियों की समीक्षा के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ राय के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

पूजा में शामिल होने के लिए आने वालों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। पूजा स्थल तक पहुंचने से पहले सभी को कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा। पूजा स्थल का ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों को भी इसका पालन करना होगा। सभी लाल रंग का वस्त्र पहनकर घाट पर पहुंचेंगे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था लक्ष्मण मेला पार्क में रहेगी और पूजा के दोनों दिन इस सड़क पर एकल मार्ग की व्यवस्था रहेगी।

गोमती नदी में घाट के करीब जाल बांधा जाएगा ताकि स्नान के लिए आने वालों के साथ किसी भी किस्म की दुर्घटना न होने पाए। इसके अलावा छठ पूजा पर लाल रंग के वस्त्र पहनकर ही कर सकेंगे।

छठ पूजा के दौरान 30 व 31 अक्टूबर को यहां जल पुलिस को भी तैनात किया जायेगा। पूजा में शामिल होने के लिए आने वालों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। पूजा स्थल तक पहुंचने से पहले सभी को कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा। पूजा स्थल का ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों को भी इसका पालन करना होगा। सभी लाल रंग का वस्त्र पहनकर घाट पर पहुंचेंगे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था लक्ष्मण मेला पार्क में रहेगी और पूजा के दोनों दिन इस सड़क पर एकल मार्ग की व्यवस्था रहेगी।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ राय ने पूजा स्थल पर पत्रकारों को बताया कि 30 व 31 अक्टूबर को होने वाले छठ पूजा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रभु नाथ राय ने बताया कि बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड से निकलकर छठ अब सम्पूर्ण भारत में फैल चुका है। विदेशों में भी छठ पूजा होने लगी है। लखनऊ में यह 39वां आयोजन होगा। महिलाएं छठ पूजा का व्रत अपने पति की लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: पीएम के अयोध्या आगमन को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश