मुरादाबाद: आरएसएस ने मनाया एक दीपक देश के नाम दीपोत्सव, रामलीला मैदान में जलाए सैकड़ों दीये

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के रामलीला मैदान में एक दीपक देश के नाम से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता और श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। सैकड़ों दीपक देश के …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। गुरुवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के रामलीला मैदान में एक दीपक देश के नाम से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता और श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
सैकड़ों दीपक देश के नाम से जलाकर रामलीला मैदान को रोशन किया। संघ के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता अखंडता को और समाज की एकता का संकल्प भी लिया। ओम की आकृति भी दीयों से बनाई गई। दीपोत्सव कार्यक्रम के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
संघ के जिला प्रचारक संजीव सिंह, पुष्पपेंद्र, अनिरुद्ध कुमार चौहान, ठाकुर अभय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार उर्फ लकी चौहान, कमलेश कुमार, कपिल कुमार, मोहित सिंघल, अवनीश कुमार शर्मा, दिलीप पूठीया, सुनील पूठीया, शरद पूठीया आदि ने भाग लिया। संचालन नागेंद्र शिव कुमार सिंह ने किया। वहीं संघ के कार्यक्रम में महिलाओ ने भी भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारम्भ में रामलीला मैदान में रंगोली भी बनाई। दीये रोशन करने में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर, मौत