Karwa Chauth 2022: TV सीरियल्स की ये पांच एक्ट्रेस मनांएगी अपना पहला करवा चौथ

मुंबई। महिलाएं शादी के बाद का हर एक फेस्टिवल को लेकर काफी उत्साहित होती हैं। लेकिन नई सुहागिनों को जिस पर्व का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वह है करवाचौथ। इस व्रत को सुहागिन महिलांए अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ऐसे में अपने पहले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा …
मुंबई। महिलाएं शादी के बाद का हर एक फेस्टिवल को लेकर काफी उत्साहित होती हैं। लेकिन नई सुहागिनों को जिस पर्व का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वह है करवाचौथ। इस व्रत को सुहागिन महिलांए अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ऐसे में अपने पहले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। इस साल करवाचौथ पर्व 13 अक्टूबर को है।
ये भी पढ़ें:-पंजाबी कुड़ी पर आया डीजे वाले बाबू का दिल, डेट कर रहे हैं बादशाह
आइए हम आपको मिलवाते हैं उन पांच टीवी कलाकार से जिनकी शादी के बाद यह पहला करवा चौथ का व्रत है।
ये एक्ट्रेस हैं-
- श्रद्धा आर्या
- मानसी श्रीवास्तव
- पूनम प्रीत
- सांयतनी घोष
- मृणाल देशराज
श्रद्धा आर्या
टेवीविजन सीरियल कुंडली भाग्य की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी 16 नवंबर 2021 को श्रद्धा ने दिल्ली के नेवी अफसर राहुल शर्मा के साथ फेरे लिए। श्रद्धा अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। हालांकि श्रद्धा अभी कुंडली भाग्य सीरियल में नजर आ रही हैं। सीरियल में वह ऋषभ लूथरा की पत्नी के किरदार में हैं।
मानसी श्रीवास्तव
टीवी सीरियल इश्कबाज फेम एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने इसी साल 23 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी रचाई है। मानसी भी यहां अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। मानसी के शादी में उनके परिवार के अलावा करीबी लोग पहुंचे थे मानसी के साथ काम कर चुके एक्टर धीरज धूपर, सुरभि चंदना, शेरनू पारीक समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
पूनम प्रीत
सीरियल नामकरण में नजर आ चुकी अदाकारा पूनम प्रीत ने पिछले साल 26 नवंबर 2021 को एक्टर संजय गगनानी संग सात फेरे लिए। वैसे संजय गगनानी भी टीवी एक्टर हैं। वह कुंडली भाग्य में निगेटिव कैरेक्टर में हैं। सीलियल में वह पृथ्वी मलहोत्रा का किरदार निभा रहे हैं।
सांयतनी घोष
टेलीविजन शो की नागिन सांयतनी घोष ने अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी साथ इसी साल शादी रचाई है। सांयतनी इस साल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। एक्ट्रेस को टीवी की सबसे पुरानी नागिन माना जाता है। दरअसल सायंतनी घोष ने टीवी शो नागिन के पहले सीजन (2007-2009) में अमृता का किरदार निभाया था। इसी सीरियल से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी।
मृणाल देशराज
टीवी सीरियल इश्कबाज की जाह्नवी ऑबरॉय यानी मृणाल देशराज ने शादी रचाई। हालांकि उनकी शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई। खबरों की मानें तो मृणाल ने 5 जुलाई 2022 को कोर्ट में अशीम मत्थन का हाथ थामा। शादी के बाद मृणाल का भी यह पहला करवा चौथ है। एक्ट्रेस अपने पति शीम मत्थन के लिए प्यार का इजहार करने से जरा भी पीछे नहीं हंटती। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में वह बहुत भाग्यशाली हैं जो उन्हें अशीम जैसा लाइफ पार्टनर मिला हे।
ये भी पढ़ें:-स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम