मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलायम सिंह यादव ने औरैया पर की विशेष नजरें इनायत

मुख्यमंत्री बनने के बाद मुलायम सिंह यादव ने औरैया पर की विशेष नजरें इनायत

औरैया, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर पाते ही औरैया शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह यादव का औरैया से विशेष नाता था। जिसके कारण शहर में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री की ससुराल भी जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्र …

औरैया, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर पाते ही औरैया शहर में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह यादव का औरैया से विशेष नाता था। जिसके कारण शहर में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री की ससुराल भी जनपद औरैया के बिधूना क्षेत्र में है। वहीं औरैया जिले में विकास को गति देने में मुलायम सिंह की अग्रणी भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें- इटावा: शोक में डूबा सैफई गांव, हर शख्स की आंखों में हैं आंसू, नेताजी के निधन से सदमे में हैं समर्थक

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का औरैया से विशेष नाता था। 1967 में राष्ट्रीय लोक दल से विधायक बने मुलायम सिंह यादव ने साइकिल से अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की। वह यहीं नहीं रुके 1977 में सहकारिता मंत्री बनाए गए।

गौरतलब है कि इमरजेंसी के दौरान 19 माह तक किसान आंदोलन को लेकर वह जेल में बंद थे। जहां पर उन्हें औरैया के ग्राम भड़ारीपुर निवासी कमलेश पाठक से उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात ने मुलायम सिंह के राजनीतिक कैरियर को एक नई शुरुआत दी। इसके बाद मुलायम सिंह एवं कमलेश पाठक ने साइकिल से यात्रा शुरू की और गांव में जाकर संपर्क अभियान भी प्रारंभ कर दिया।

1980 में मुलायम सिंह द्वारा कमलेश पाठक को युवा लोकदल का प्रदेश मंत्री बनाया गया। 1985 में कमलेश पाठक पहली बार 25 वर्ष की आयु में विधायक बन गए। जब मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने तो कमलेश पाठक का एक अलग ही जलवा था और उन्हें मिनी मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाने लगा।

सबसे खास बात यह है कि मुलायम सिंह यादव औरैया में जब आते थे तो महावीर गंज में ज्ञानेंद्र उर्फ गिन्नु गुप्ता के यहां पर बैठक होती थी। वहीं से ही वह लोग सारी रणनीति बनाते थे। मुलायम सिंह को औरैया शहर की बालूशाही एवं सोहन पापड़ी बेहद पसंद थी।

ये भी पढ़ें- मन से मुलायम…इरादे लोहा…ऐसे थे नेता जी: जब CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश की मंच पर ही लगा दी थी डांट

औरैया शहर में यदि विकास की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी की सरकार में ही शहर में विकास का ताना-बाना बुना गया और मुलायम सिंह यादव ने यहां पर प्रसिद्ध देवस्थान देवकली मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। यही नहीं दूरदर्शन सेंटर भी बनाया गया। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक सिटी का निर्माण कराए जाने में भी उनका विशेष योगदान रहा।

पूर्व विधायक एल एस के साडू थे मुलायम सिंह यादव
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का औरैया जनपद से विशेष लगाव इसलिए भी था क्योंकि उनकी ससुराल जनपद के बिधूना विधानसभा में थी। प्रमोद गुप्ता पूर्व विधायक की पत्नी कल्पना की बहन साधना से सहकारिता मंत्री रहे मुलायम सिंह की मुलाकात एक नर्सिंग होम में हुई।

मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी की जब तबीयत खराब हो गई थी उसी नर्सिंग होम में साधना नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वहीं से दोनों लोग एक दूसरे के करीब हो गए। गौरतलब है कि साधना का पहले विवाह फर्रुखाबाद निवासी चंद्रप्रकाश के साथ हुआ था। उसके उपरांत मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अपनी दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। प्रमोद गुप्ता इसी के कारण मुलायम सिंह के करीबी माने जाते थे।

ये भी पढ़ें- स्मृति शेष: अपनी सरकार बचाने के लिये जब Mulayam Singh Yadav ने 27 साल पहले लिया था यह बड़ा फैसला