सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज, अखिलेश के नाम पर फिर से लगेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुहर

लखनऊ। आज यूपी की राजधानी लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय सम्मेलन सुबह 10 बजे से अधिवेशन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 11.30 बजे सपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से अखिलेश यादव को राष्टीय अध्यक्ष चुना जाएगा। कल नौवें …

लखनऊ। आज यूपी की राजधानी लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय सम्मेलन सुबह 10 बजे से अधिवेशन शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 11.30 बजे सपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से अखिलेश यादव को राष्टीय अध्यक्ष चुना जाएगा। कल नौवें राज्य सम्मेलन में एक बार फिर से नरेश उत्तम पटेल को सपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

इससे पहले कल हुए प्रदेश सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं अपने प्रतिनिधियों के सामने कहना चाहता हूं, ये लड़ाई बड़ी है। हमारा कोई ऐसा सपना नहीं है, कि उस स्थान (पीएम पद) पर पहुंचे। लेकिन समाजवादियों का सपना ये जरूर है कि समाज को बांटने वाली ताकतें हैं, उन्हें बाहर निकालने का काम हम सब लोग मिलकर करें।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सपा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल, अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया होगी संपन्न