जल शक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों व कर्मचारियों में मचा हड़कंप
लखनऊ। राजधानी के सिंचाई विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभाग में निरीक्षण करने अचानक पहुंच गये। बताया जा रहा है कि आज सुबह जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग के सभी गेट को बंद करा दिया। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर की जांच शुरू की। …
लखनऊ। राजधानी के सिंचाई विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभाग में निरीक्षण करने अचानक पहुंच गये। बताया जा रहा है कि आज सुबह जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग के सभी गेट को बंद करा दिया। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर की जांच शुरू की।
गेट बंद होने से कोई भी शख्स इस दौरान न तो बाहर जा सका और न ही कोई अंदर आ सका। सिंचाई विभाग के अलावा परिकल्प भवन के कार्यालय का ताला भी बंद कराया गया था।
परिकल्प भवन, लखनऊ में स्थित कमांड सेंटर में प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन निरीक्षण किया एवं अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य वितरण पर जानकारी प्राप्त की। pic.twitter.com/aJ4lSOasCM
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) September 8, 2022
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाने के आदेश दिये हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: कानपुर में दंगाइयों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई- जल शक्ति मंत्री