बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुआ सन्तुलित आहार पर व्याख्यान
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संतुलित आहार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके मुख्या वक्ता डॉ. दीपक कुदेशिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राय ने की। 1 इस व्याख्यान में डॉ. दीपक कुदेशिया ने मनुष्य के जीवन में संतुलित …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संतुलित आहार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्या वक्ता डॉ. दीपक कुदेशिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राय ने की। 1 इस व्याख्यान में डॉ. दीपक कुदेशिया ने मनुष्य के जीवन में संतुलित आहार के महत्व तथा वर्तमान विषम परिस्थितियों जैसे कोरोना काल में आहार की भूमिका और उसके संतुलन से मानव जीवन को किस प्रकार से रोगों से लड़ने योग्य बनाया जा सकता है।
विभिन्न आयु वर्गों में किस प्रकार के आहार को प्राथमिकता देकर शरीर को सुव्यवस्थित रखा जा सकता है इस पर विशेष प्रकाश डाला। सभा का प्रारंभिक उद्द्बोधन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा विभागाध्यक्ष डॉ. कमल कुमार सक्सेना द्वारा की गई ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेनू चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. क्षमा द्विवेदी नें किया। इस अवसर पर डॉ. संगीता सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ बीनम सक्सेना, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सीमा कोदेसिया, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. संदीप कुमार रघुवंशी, कु. सुषमा राम, दुष्यंत सिंह सचान एवं विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: धर्म रक्षा संघ के जिलाध्यक्ष बने मनीष, महिला जिलाध्यक्ष बनीं आशिमा