लखीमपुर खीरी: BJP विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया शोक
लखीमपुर खीरी। गोला गोकरण नाथ से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का सीतापुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। तीन बार सपा व दो बार बीजेपी से विधायक रहे थे। अरविंद गिरि मंगलवार को अपनी गाड़ी से सिधौली के पास पहुंचे तभी चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक …
लखीमपुर खीरी। गोला गोकरण नाथ से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का सीतापुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। तीन बार सपा व दो बार बीजेपी से विधायक रहे थे। अरविंद गिरि मंगलवार को अपनी गाड़ी से सिधौली के पास पहुंचे तभी चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विधायक के निधन की यह सूचना पूरे जिले में सनसनी की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम विधायक निवास पहुंचने लगा।
विधायक अरविंद गिरि के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2022
लखीमपुर खीरी के गोला से भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरी जी का आकस्मिक निधन, अत्यंत दुखद!
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।
विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/reXSA35mut
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2022
अरविंद गिरि का राजनीतिक सफर
1993 : छात्र जीवन से राजनीति में आए
1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत
1995 : रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने
1996 : 13 वीं विधान सभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने
1998-1999 : सदस्य, लोक लेखा समिति
2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष
2002 : सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने
2002-2003 : सदस्य, प्राक्कलन समिति
2005 : सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया
2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया
2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक बने
2007-2009 : सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल
2008 : सदस्य, प्रतिनिहित विधायन समिति
2007-2009 : सदस्य, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति
मार्च, 2022: 18वीं विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी पाँचवी बार विधायक निर्वाचित हुए
ये भी पढ़ें : यूपी के पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ का निधन, सपा प्रमुख ने जताया दुख