डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के घर CBI Raid, दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर CBI के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे। CBI अधिकारियों के मुताबिक़, आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बता दें, कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना …
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर CBI के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे। CBI अधिकारियों के मुताबिक़, आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बता दें, कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नई आबकारी नीति को लेकर सिसोदिया के खिलाफ जांच की सिफारिश की थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि CBI का स्वागत है। हम पूरा सहयोग देंगे। पहले भी कई तलाशी और छापे हुए, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब भी कुछ नहीं मिलेगा।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI आ गई है। हम ईमानदार हैं, लाखों बच्चों के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। दुर्भाग्य है कि इस देश में जो अच्छा काम करता है, उसे ऐसे ही परेशान किया जाता है, इसलिए हमारा देश अभी भी नंबर-1 नहीं है।
सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकने के लिए यह छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा, दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।
सीएम ने आगे कहा,’जिस दिन अमेरिका के एक बड़े अखबार के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा Cooperate करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।
दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।इसे ये रोकना चाहते हैं।इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी
75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की,उसे रोका गया।इसीलिए भारत पीछे रह गया
दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2022
सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा, हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।
ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें.
हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं.
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
उन्होंने आगे कहा, ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
ये भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया ने कहा- सरकार को अंधेरे में रखकर रोहिंग्याओं को बसाने की साजिश की जांच हो
एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री बन गए : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहनले वह भ्रष्टाचारी ही रहता है। जिस दिन CBI को जांच दी उसी दिन शराब नीति वापस ली। अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था तो उसको वापस क्यों लिया? यह शिक्षा नहीं शराब की बात हो रही है। जनता को मूर्ख न समझें। सत्येंद्र जैन जब भ्रष्टाचार में जेल गए आपने तब भी उनको बर्ख़ास्त नहीं किया। वह कहते हैं उनकी याददाश्त चली गई। एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री तो बन गए हैं लेकिन मैं आशा करता हूं कि कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए।
हम CBI का स्वागत करते हैं : सौरभ भारद्वाज
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम CBI का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी के पास CBI के अलावा ED और IT भी है, उनका भी स्वागत करते हैं। पहली बार CBI का मामला दर्ज़ नहीं हुआ है। CBI के छापे पहले भी हुए हैं मगर सवाल ये है कि इनको मिला क्या? अगर किसी भी मामले में कुछ मिला हो तो बताएं।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सरकार में पिछले 7-8 साल से जो हो रहा था, इसमें आश्चर्य ये है कि अब तक रेड क्यों नहीं पड़ी? आबकारी नीति, स्कूल बनाने में धांधली, शिक्षक भर्ती घोटाला, सिविल डिफेंस भर्ती घोटाला जिसमें भी आप देखेंगे तो उसमे 1 नहीं 10-10 छापे पड़ने चाहिए। मुझे विश्वास है कि अगर इसमें निष्ठा के साथ रेड पड़ती है और मामला चलता है तो आम आदमी पार्टी का कैबिनेट, उसका मुख्यमंत्री, उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी शायद ऐसा नहीं होगा जो जेल जाने से बच पाएगा।